नमस्कार दोस्तों, अगर आप बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है।
बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण, TRE 4.0 के तहत नया संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। कुल 32,388 शिक्षकोंकी भर्ती विद्यालय अध्यापक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है, जबकि ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 रखी गई है।
अब पदों की बात करें तो कक्षा 1 से 5 के प्राथमिक शिक्षकों के लिए 3,847 पद हैं।
कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 और 10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 और 12 यानी उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए सबसे ज्यादा 16,101 पद हैं।
इस बार परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
सबसे बड़ा बदलाव है नेगेटिव मार्किंग। TRE 4.0 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
परीक्षा में पांच विकल्प दिए जाएंगे। अगर किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना है, तो अभ्यर्थी को E विकल्प चुनना होगा। किसी भी विकल्प का चयन नहीं करने पर भी निर्धारित नियमों के अनुसार अंक काटे जा सकते हैं।
इसके अलावा 30 अंकों का भाषा पेपर होगा, जिसमें न्यूनतम पासिंग मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है।
इस बार उम्मीदवारों का चयन एक मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
आयु सीमा की बात करें तो कक्षा 1 से 8 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और कक्षा 9 से 12 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
STET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी है। निर्धारित शर्तों के अनुसार STET 2026 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे।
अब कक्षा 11 और 12 यानी PGT पदों की पात्रता समझते हैं।
PGT के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है। निर्धारित आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
इसके साथ B.Ed, B.A.Ed या B.Sc.Ed जैसी निर्धारित व्यावसायिक योग्यता आवश्यक है। Bihar STET Paper-II पास होना भी जरूरी है। STET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन में दी गई शर्तें लागू होंगी।
PGT के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन जरूर देखें।
अब बात करते हैं आवेदन से पहले तैयार रखने वाले जरूरी दस्तावेजों की।
सबसे पहले आधार कार्ड और OTR के लिए आवश्यक सत्यापन पूरा करना होगा। इसके अलावा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, ग्रेजुएशन की डिग्री और मार्कशीट, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और मार्कशीट, B.Ed या संबंधित प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और STET Paper-II का प्रमाणपत्र या स्कोरकार्ड तैयार रखें।
आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, NCL, EWS या दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जो भी लागू हो, तैयार रखना चाहिए।
इसके साथ पासपोर्ट साइज फोटो, हिंदी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी जरूरी हो सकती है।
एक और महत्वपूर्ण बात है One Time Registration यानी OTR। आवेदन करने से पहले BPSC के ऑनलाइन पोर्टल पर OTR पूरा करना अनिवार्य है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार DigiLocker या बायोमेट्रिक सत्यापन की आवश्यकता हो सकती है।
अगर आप BPSC TRE 4.0 में आवेदन करने वाले हैं, तो आवेदन करने से पहले अपने विषय और Subject Combination के अनुसार पात्रता जरूर जांच लें, क्योंकि अलग-अलग शिक्षक पदों के लिए योग्यता और विषय संबंधी नियम अलग हो सकते हैं।
अंत में एक जरूरी सलाह—आवेदन की तारीख, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, दस्तावेज और अन्य नियमों में किसी भी बदलाव की जानकारी के लिए BPSC की आधिका
रिक अधिसूचना को जरूर देखें।

